Home » Uncategorized » पत्नी के खातिर पति का हाई वोल्टेज ड्रामा

पत्नी के खातिर पति का हाई वोल्टेज ड्रामा

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती| यूपी के श्रावस्ती जिले में उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पत्नी और बच्चों से मिलने की जिद में एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। युवक ने अपने ससुर और साले पर पत्नी और बच्चों को उससे दूर रखने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास करती रही।

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले की हैं, जहां पत्नी और बच्चों से मिलने की जिद में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि उसके ससुर और साले ने मिलकर उसकी पत्नी और बच्चों को उससे दूर कर दिया है। पत्नी और बच्चों के वियोग में युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई। पुलिस लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट कर युवक को समझाती रही और उसे भरोसा दिलाया कि उसकी पत्नी और बच्चों को बुला लिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। और अंत में काफी मशक्कत के बाद पुलिस का प्रयास सफल रहा और टँकी पर चढ़े युवक को नीचे उतार लिया गया।

Leave a Comment