श्रावस्ती| यूपी के श्रावस्ती जिले में लगातार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तेज हवाओं के चलते जिले के कई इलाकों में पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। वहीं पेड़ों के गिरने से विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई है। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई जगह बिजली सप्लाई ठप है और करीब 12 घंटे से लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल भी गिर गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। वहीं राप्ती बैराज का जलस्तर भी खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है, जिससे प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
श्रावस्ती में मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। तेज हवाओं के चलते जिले के कई इलाकों में पेड़ धराशायी हो गए। सड़क पर पेड़ गिरने से कई जगह आवागमन प्रभावित हुआ। लोगों को रास्ते से पेड़ हटने का इंतजार करना पड़ा। तेज हवाओं के चलते विद्युत व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। कई जगह बिजली के तार और पोल प्रभावित होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। नगर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कई इलाकों में करीब 12 घंटे से बिजली व्यवस्था बदहाल है।
वहीं लगातार बारिश और तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी धान की फसल तेज हवाओं के चलते जमीन पर गिर गई है। फसल गिरने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने और आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। मौसम की मार से किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ नजर आ रही है।
उधर, राप्ती नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। राप्ती बैराज का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में भी चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
वहीं बीचोबीच सड़क पर गिरे पेड़ों की जानकारी के बाद उसे कटवाकर आवागमन चालू कराने में जुटा है।









Users Today : 4