श्रावस्ती|कारागार मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा सियासी हमला बोला है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दारा सिंह चौहान ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह नामांकन के समय समाजवादी पार्टी मैदान छोड़कर भागी है, उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी भागेगी। प्रभारी मंत्री ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने और भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया।
यूपी के श्रावस्ती में प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान का दौरा… और दौरे के दौरान सियासी बयानबाजी ने माहौल गरमा दिया है। दारा सिंह चौहान ने सीधे समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि नामांकन के समय जिस तरह समाजवादी पार्टी मैदान छोड़कर भागी है, आगामी विधानसभा चुनाव में भी उसका यही हाल होगा।
और प्रभारी मंत्री यहीं नहीं रुके… उन्होंने विपक्ष पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया। दारा सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष लगातार जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा काल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने दारा सिंह चौहान श्रावस्ती पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सेवा संकल्प अभियान की ज्योति कलश यात्रा में हिस्सा लिया। साथ ही श्रमिक सम्मान, स्वास्थ्य शिविर और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में भी शिरकत की।
इसके बाद जिला प्रशासनिक समन्वय समिति और कोर कमेटी की बैठक में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। लेकिन पूरे दौरे में सबसे ज्यादा चर्चा प्रभारी मंत्री के सियासी बयान की रही, जिसमें उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला।









Users Today : 1