Home » ताजा खबर » राप्ती बैराज का जलस्तर एक मीटर ऊपर पहुंचा

राप्ती बैराज का जलस्तर एक मीटर ऊपर पहुंचा

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती| यूपी के श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद राप्ती बैराज का जलस्तर अब 128.70 मीटर पर पहुंच गया है। बैराज का जलस्तर खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर पहुंच चुका है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही राप्ती बैराज से सटे आसपास के गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने जिले की सभी 19 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब श्रावस्ती में दिखाई देने लगा है। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राप्ती बैराज का जलस्तर अब 128.70 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर पहुंच चुका है।

जलस्तर बढ़ने के साथ ही बैराज के आसपास के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राप्ती नदी के किनारे बसे गांवों में प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।
बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने जिले की सभी 19 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में डायल-112 की टीम के जरिए अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

वहीं, श्रावस्ती जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश भी हो रही है। बारिश और राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते ग्रामीण इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।

प्रशासन की ओर से स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। जिलाधिकारी ने भी जिलेवासियों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।
फिलहाल प्रशासन राप्ती नदी के जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। 19 बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और नदी किनारे बसे गांवों में लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है।

Leave a Comment