श्रावस्ती। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहां गौकशी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में गौकशी की घटना से जुड़े एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, और पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। देर रात हुई मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ननऊ के रूप में हुई है, जो भिनगा कोतवाली क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।









Users Today : 5