Home » ताजा खबर » श्रावस्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

श्रावस्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। यूपी के श्रावस्ती जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीएम और एसपी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति का संदेश दिया।

श्रावस्ती में कलेक्ट्रेट से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। डीएम और एसपी के साथ एसएसबी कमांडेंट भी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। पुलिस और एसएसबी के जवानों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व कर्मचारियों ने भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा कलेक्ट्रेट से शुरू होकर भिनगा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।

इस दौरान पूरे रास्ते देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देश के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान का संदेश दिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल देशभक्तिमय नजर आया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत निकली इस यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

Leave a Comment