श्रावस्ती। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुसलमान किसी की बपौती नहीं है। मुसलमान सिर्फ वोटर नहीं, बल्कि इंसान है और सपा ने मुस्लिम समाज को सही तरीके से नहीं समझा।
ओवैसी ने मदरसों के मुद्दे को लेकर भी अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मुस्लिम बच्चों की तालीम से जुड़े मदरसों को गिराया जा रहा था, तब अखिलेश यादव चुप रहे और उन्होंने अपनी आंखें बंद कर ली थीं।
AIMIM प्रमुख ने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार तीसरी बार नहीं बनने देना है। इसके लिए यदि किसी तरह का समझौता करना पड़े और तीसरी बार ‘बाबा’ की सरकार बनने से रोकना हो, तो वह समझौता करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने सपा को चेतावनी देते हुए कहा कि इसे उनकी कमजोरी न समझा जाए।









Users Today : 0