Home » सबसे अच्छी खबर » पुलिस मुठभेड़ में लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से हैं जहां, लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

श्रावस्ती जिले में बीती रात पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अंटा तिराहे के पास हुई मुठभेड़ में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेश यादव के रूप में हुई है, जो इकौना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से 8 मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि इसी आरोपी ने कुछ दिन पहले सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और इसके अन्य साथियों के बारे में भी पूंछतांछ की जा रही है। इसके साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?