Home » शिक्षा » वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का उद्घाटन

वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का उद्घाटन

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। एकल अभियान द्वारा संचालित प्राथमिक शिक्षा के पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का उद्घाटन समारोह मंगलवार को भिनगा स्थित दीप वाटिका मैरिज लॉन में दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संभाग प्रशिक्षण प्रमुख राजेंद्र सिंह ने एकल अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 1989 में इसकी शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि आज एकल अभियान शिक्षा के क्षेत्र में विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठनों में शामिल है और देशभर में शिक्षा के साथ जनजागरण का कार्य कर रहा है।

दीप वाटिका मैरिज लॉन के प्रबंधक एवं अंचल अभियान समिति के अध्यक्ष रामरूप गुप्ता ने समय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि व्यक्ति समय का सम्मान नहीं करता, तो समय उसकी अहमियत और उपलब्धियां दोनों छीन लेता है। अंचल महिला समिति की अध्यक्षा आभा मिश्रा ने सभी आचार्य भाई-बहनों को शुभाशीष देते हुए प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान किया।

उद्घाटन सत्र का संचालन अंचल अभियान प्रमुख अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर अंचल प्रशिक्षिका अंकित मिश्रा, दिनेश पटेल, अर्विन्द गुप्ता, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी आचार्य भाई-बहन उपस्थित रहे।

Leave a Comment