Home » ताजा खबर » श्रावस्ती पहुंचे कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान

श्रावस्ती पहुंचे कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे प्रदेश के कारागार मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दारासिंह चौहान ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया। सोनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करने के साथ ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां भी गिनाईं।

प्रदेश के कारागार मंत्री एवं श्रावस्ती जिले के प्रभारी मंत्री दारासिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे। यहां डीएम, बीजेपी विधायक और भाजपा नेताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री सोनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने फीता काटकर सामुदायिक स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया।

स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए और लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

बाद में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री दारासिंह चौहान ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले बैंक में खाता खुलवाने के लिए लोगों को गवाहों की जरूरत पड़ती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीरो बैलेंस खाते खुलवाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लाखों लोगों को राहत मिली है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?