Home » क्राइम » अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़

अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले की है जहां, पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भिनगा जंगल में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस और स्वाट टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक मौके से दो मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं तलाशी अभियान के दौरान एक देशी पिस्टल, दो निर्मित तमंचे, चार अर्धनिर्मित तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस और असलहा बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि भिनगा कोतवाली क्षेत्र के जंगल में अवैध हथियार बनाने का गोरखधंधा संचालित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान एक आरोपी घायल हो गया।

घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि गिरफ्तार अन्य आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बनाए जा रहे अवैध असलहों की सप्लाई किन-किन जिलों में की जाती थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह कार्रवाई अपराध और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?