श्रावस्ती। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां, दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दुर्लभ प्रजाति का सेंट बोआ सांप बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रजाति के सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी कीमत होती है। फिलहाल संयुक्त टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
दरअसल श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र में एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने सुइया इलाके के ककरदरी रेंज में पिलर संख्या 635/10 के पास घेराबंदी की।
इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जिसकी पहचान बहराइच जिले के नानपारा निवासी इरफान खां के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से दुर्लभ प्रजाति का सेंट बोआ सांप बरामद किया गया।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बरामद सेंट बोआ सांप बेहद दुर्लभ प्रजाति का है और इसकी तस्करी अवैध रूप से की जाती है। संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले में यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है।









Users Today : 4