श्रावस्ती| यूपी के श्रावस्ती जिले में मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी शाहिद अली पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
दरअसल, दो दिन पहले आरोपी शाहिद अली ने एक मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पकड़ा गया आरोपी शाहिद भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सिसवा गाँव का रहने वाला बताया जा रहा है। जो गाँव गाँव जाकर जड़ी बूटी बेचने का काम करता था। और उस दिन आरोपी गिलौला थाना क्षेत्र जे एक गाँव मे जड़ी बूटी बेचने गया था। जहां इसने मासूम के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात की जानकारी के बाद बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय भी पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार को न्याय दिलाने की बात कही थी।









Users Today : 0