श्रावस्ती| यूपी के श्रावस्ती जिले में दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि नाले में अचानक पहाड़ी पानी आने से दोनों बच्चे तेज बहाव की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में ताल बगौड़ा के पास स्थित गजरी नाले में अचानक पहाड़ी पानी आने से बड़ा हादसा हो गया। मदारगढ़ गांव के रहने वाले 7 और 8 वर्ष के दो बच्चे नाले के किनारे बकरी चराने गए थे। इसी दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आ गया और दोनों बच्चे उसमें बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों के शव नाले से बाहर निकलवाए। मासूम बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों में शोक का माहौल है।









Users Today : 4