श्रावस्ती| जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के गुरुआ गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। तेंदुए की मौजूदगी से पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया।
श्रावस्ती जिले के गुरुआ गांव में घर के अंदर तेंदुआ घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि लोग डर के कारण अपने घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
वन विभाग की टीम ने पकड़े गए तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फिलहाल वन विभाग लोगों से सतर्क रहने और जंगली जानवर दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की अपील कर रहा है। सिरसिया थाना क्षेत्र के गुरुआ गांव में समय रहते वन विभाग की टीम की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।









Users Today : 5