Home » ताजा खबर » दो ट्रकों की भिड़ंत, दो चालकों की मौत

दो ट्रकों की भिड़ंत, दो चालकों की मौत

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र अंतर्गत बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे-730 पर सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। खरगौरा बस्ती गांव के पास लकड़ी से लदे ट्रक और कोल्ड ड्रिंक से लदे ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनो ट्रकों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इसके साथ ही लकड़ी लदे ट्रक से लकड़ियां गिरकर घर के बाहर चारपाई पर सो रहे लोगों पर जा गिरीं। हादसे में 32 वर्षीय अरुण कुमार पाण्डेय उर्फ पिंटू, उनकी 30 वर्षीय पत्नी सीमा पाण्डेय तथा 13 वर्षीय पुत्र पीयूष पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दोनों ट्रकों के खलासी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही नवीन मॉडर्न थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से ट्रकों में फंसे दोनों चालकों के शव बाहर निकाले गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल करा दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment