श्रावस्ती। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है , जहां श्रावस्ती पुलिस की सर्विलांस सेल को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम ने जिले और आसपास के क्षेत्रों से गुम हुए 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सभी मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस सौंपे हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
श्रावस्ती पुलिस की सर्विलांस सेल लगातार गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी जांच और सर्विलांस की मदद से टीम ने विभिन्न स्थानों से 50 मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपये है। बरामदगी के बाद पुलिस ने मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके फोन सुपुर्द किए।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए श्रावस्ती पुलिस और सर्विलांस टीम की सराहना की। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।









Users Today : 1