श्रावस्ती। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां, राप्ती नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। भैंस चराने गए दो बच्चे नहाने के दौरान नदी में डूब गए। काफी मशक्कत के बाद दोनो बच्चों का शव बाहर निकाल लिया गया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के मलौना ख़सियारी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भैंस चराने गए दो बच्चे राप्ती नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर और उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची।
कड़ी मशक्कत और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनो बच्चों का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों बच्चों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।









Users Today : 5