श्रावस्ती। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहां जिला कारागार में तैनात एक हेड वार्डर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हेड वार्डर के सिर में चोट के निशान मिले हैं।
दरअसल, श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित जिला कारागार में तैनात हेड वार्डर कृष्ण कुमार यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हेड वार्डर कारागार परिसर में स्थित अपने कमरे से ड्यूटी के लिए साइकिल से जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक गिर पड़े। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक हेड वार्डर के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस व फोरेंसिक टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।









Users Today : 7