श्रावस्ती। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां तेज रफ्तार डंफर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मासूम की मौत हो गई।
दरअसल श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के साईं गांव चौराहे के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मासूम नीचे गिर गया और डंपर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मासूम अपने माता-पिता के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी डंफर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।









Users Today : 3