श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। देर रात सिसवा पुल के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
हादसे में कार सवार एक दरोगा भी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो टक्कर बहुत ही जबरदस्त थी। हादसे से वक्त उधर से गुजर रहे आरएसएस जिला प्रचारक व उनके सहयोगियों ने तुरंत सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।









Users Today : 0