श्रावस्ती। जिले के इकौना से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां नेशनल हाईवे 730 पर तेल टैंकर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तेल टैंकर में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में टैंकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की हैरान करने वाली तस्वीरें भी सामने आई हैं।
श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर भगवानपुर बनकट गांव के पास तेल टैंकर और ट्रक के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेल टैंकर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे में तेल टैंकर के ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।









Users Today : 2