श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों की पहचान प्रकाश, राजू और रामचंद्र के रूप में हुई है। तीनों क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। बीती रात पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी की गई। इसी दौरान प्रकाश नाम के बदमाश से मुठभेड़ हो गई, जिसमें प्रकाश के पैर में गोली लग गई। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश का इलाज चल रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।








Users Today : 15