Home » हेल्थ » डीएम ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजॉल दवा

डीएम ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजॉल दवा

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय श्रावस्ती में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को एल्बेंडाजॉल की टेबलेट खिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने स्वयं बच्चों को टेबलेट देकर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि एल्बेंडाजॉल दवा बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने में सहायक है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों को एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई गई है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने बच्चों को दवा खिलाने की प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?