Home » Uncategorized » ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले के मल्हीपुर इलाके में वृद्धावस्था पेंशन की ई-केवाईसी के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को समाज कल्याण विभाग का बाबू बताकर वृद्ध पेंशनधारकों को अपने जाल में फंसाता था। ई-केवाईसी कराने के बहाने वह मोबाइल फोन से बायोमेट्रिक फिंगर स्कैनर डिवाइस जोड़ता और लाभार्थियों से अंगूठा लगवाता था।

इसके बाद आरोपी फिनो मित्र ऐप के जरिए धोखाधड़ी कर लाभार्थियों के खाते से पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इसी तरीके से कुल एक लाख एक हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए थे।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने इस तरह की ठगी और कितने लोगों के साथ की है।

इस सम्बंध में सीओ भिनगा सतीश शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की पूंछतांछ की जा रही है।

 

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?