श्रावस्ती। जिले के सिरसिया इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर प्रशासन की सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। जहां सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुल्डोजर चलाया गया है।
मामला श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र का है, जहां सेमरा बैरियाकुंडी इलाके में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया।
इस दौरान 17 लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों पर बुल्डोजर कार्रवाई की गई। प्रशासन की कार्रवाई में 4 स्थायी और 13 अस्थायी अवैध कब्जे हटाए गए, जिसमें कई पक्के और कच्चे निर्माण शामिल थे।
अतिक्रमण हटाने की यह पूरी कार्रवाई नायब तहसीलदार की मौजूदगी में संपन्न कराई गई, जबकि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, हालांकि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। प्रशासन ने दो टूक कहा है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।









Users Today : 1