Home » ताजा खबर » सर्विलांस सेल को मिली बड़ी कामयाबी

सर्विलांस सेल को मिली बड़ी कामयाबी

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की सर्विलांस सेल ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 100 से अधिक गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फ़ोन की कीमत करीब 25 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है।

दरअसल एसपी राहुल भाटी को काफी दिनों से मोबाइल फोन गुम हो जाने की शिकायतें मिल रही थी। जिसको लेकर एसपी ने मामले की पड़ताल और मोबाइल बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल को लगाया था। जिसके बाद सर्विलांस सेल ने तकनीक का इस्तेमाल करके 109 गुमशुदा हुए मोबाइल फोन बरामद किए। सर्विलांस सेल द्वारा बरामद हुए मोबाइल अलग अलग स्थानों से गुमशुदा हुए थे। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। एसपी राहुल भाटी ने पुलिस लाइन के लवकुश सभागार में सभी मोबाइल धारकों को उनके गुमशुदा मोबाइल फोन सौंपे। वहीं मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी भी देखने को मिली।

वहीं श्रावस्ती पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ लोगों को राहत मिली है, बल्कि पुलिस पर जनता का भरोसा भी और मजबूत हुआ है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?