Home » Uncategorized » रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में पत्रकारों की जीत

रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में पत्रकारों की जीत

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला प्रशासन और पत्रकार एकादश के बीच खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में पत्रकार टीम ने शानदार जीत दर्ज की है।

सोमवार को भिनगा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पत्रकार एकादश के कप्तान संजय कुमार त्रिपाठी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवरों में पत्रकार टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए।

पत्रकार एकादश की ओर से यासिर ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि विकास ने 25 रनों का अहम योगदान दिया। वहीं 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन की टीम कप्तान अश्वनी कुमार (पीडीएस) के नेतृत्व में 12 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर केवल 64 रन ही बना सकी।

जिला प्रशासन की ओर से क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव, सौरभ यादव और अश्वनी कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

पत्रकार टीम की ओर से यासिर ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और अर्धशतकीय पारी भी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए यासिर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस तरह पत्रकार एकादश ने जिला प्रशासन की टीम को 35 रनों से हराकर मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?