Home » State » थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनी जन समस्याएं

थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनी जन समस्याएं

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

इकौना थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने जनसमस्याएं सुनीं, वहीं भिनगा में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने फरियादियों की समस्याओं पर सुनवाई की। अधिकारियों ने जनता द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण कराया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। वहीं, कुछ शिकायतों के लिए सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान थाना प्रभारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर आमजन को भरोसा दिलाया गया कि उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आंकड़ों के अनुसार —

थाना गिलौला में 1 शिकायत (राजस्व से संबंधित) प्राप्त हुई, जिसका निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। थाना इकौना में 14 शिकायतें (8 राजस्व व 6 पुलिस से संबंधित) दर्ज की गईं, जिनमें से 3 का निस्तारण हो सका। थाना मल्हीपुर में 1 शिकायत (राजस्व से संबंधित) आई। थाना सिरसिया में 5 शिकायतें (सभी राजस्व से संबंधित) प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 का निस्तारण हुआ। थाना कोतवाली भिनगा में 4 शिकायतें (सभी राजस्व से संबंधित) दर्ज हुईं। थाना सोनवा में 4 शिकायतें (3 राजस्व व 1 पुलिस से संबंधित) प्राप्त हुईं। थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती में 3 शिकायतें (सभी राजस्व से संबंधित) दर्ज की गईं।वहीं थाना हरदत्त नगर गिरंट में 5 शिकायतें (सभी राजस्व से संबंधित) आईं।

जिलेभर में कुल 37 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अधिकारियों ने जनता को आश्वस्त किया कि शेष मामलों का भी त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान सभी थाना प्रभारी, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं सम्बंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?