श्रावस्ती। खबर श्रावस्ती जिले के इकौना इलाके से है, जहां राप्ती नदी में नहाने गए दो बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया। नहाते समय दोनों बच्चे नदी में डूब गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मामला श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के जगरावल गढ़ी गांव का है, जहां दो चचेरे भाई राप्ती नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से दोनों बच्चे डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। गोताखोरों की मदद से एक बच्चे को नदी से बाहर निकाला गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, कुछ देर बाद दूसरे बच्चे का भी शव बरामद कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।









Users Today : 4