Home » Uncategorized » संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मामला ग्राम पंचायत मधवापुर के मजरा कुथनी गांव का है, जहां सीमा (26) पत्नी तुलसीराम का शव रविवार देर शाम को उसके कमरे में पाया गया। घटना के समय घर में उसकी सास और अजिया सास मौजूद थीं, जबकि पति तुलसीराम मजदूरी के सिलसिले में गैर प्रांत गया हुआ है।

सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर नायब तहसीलदार शुभम तिवारी, सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। बाद में सीओ अपराध आलोक सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता पवन कुमार ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उनका आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे।
थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?