Home » हेल्थ » विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन

विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले में गुरु गोरखनाथ सेवा यात्रा के तहत विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

गुरु गोरखनाथ सेवा यात्रा के अंतर्गत श्रावस्ती जिले में तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य मेले में हजारों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया, वहीं जांच के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य मेले के तीसरे और अंतिम दिन भिनगा के जूनियर हाईस्कूल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे। मेले में अलग-अलग बीमारियों के लिए विशेष काउंटर लगाए गए थे।

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव भी पहुंचीं। उन्होंने स्वास्थ्य मेले में लगाए गए सभी दवा काउंटरों का जायजा लिया और वहां इलाज कराने पहुंचे मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। तीन दिवसीय इस स्वास्थ्य मेले के माध्यम से हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला, जिससे क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि पहले थारू जनजाति के लोगों को इतनी स्वास्थ्य सेवाएं नही मिल पा रही थी लेकिन अब उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल पा रही हैं। हमारी डबल इंजन कि सरकार ने बहुत बेहतर काम किया है। योगी जी ने 23 हजार से ज्यादा भूमि का आवंटन जन जाति के लोगों के लिए किया है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?