श्रावस्ती। खबर श्रावस्ती जिले के गिलौला से है, जहां एक बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा देर रात गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवर टेक करने की कोशिश कर रहे थे तभी, सामने से आ रहे ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक दोनों युवक बहराइच जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।









Users Today : 3