Home » ताजा खबर » सड़क हादसे में राहगीर की मौत

सड़क हादसे में राहगीर की मौत

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले में कल देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के जिनौठा मोड़ के पास देर शाम एक राहगीर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनवा थाना क्षेत्र के धोबीपुरवा गांव निवासी परसुराम के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?