Home » ताजा खबर » हादसे में एक की गई जान, दूसरा गम्भीर

हादसे में एक की गई जान, दूसरा गम्भीर

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के डगमरा सेतु के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़ंत में हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक किसी आवश्यक कार्य से सिरसिया की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डगमरा नाले के पास पहुंची, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में मृतक युवक की पहचान शिवम वर्मा के रूप में हुई है, जो सिरसिया थाना क्षेत्र के जुडेपुरवा गांव का निवासी बताया जा रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान बलरामपुर जिले के अतरपरी निवासी लवकुश के रूप में हुई है। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

सूचना मिलते ही सिरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच-पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है। वहीं क्षेत्र में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?