Home » ताजा खबर » संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले के सिरसिया इलाके से एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सीमा से सटे इलाके में एक बुजुर्ग शख्स का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह मामला श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र का है। बॉर्डर इलाके के सुईया में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान भुतना गांव निवासी मयाराम के रूप में की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?