Home » क्राइम » सोनार पर हमला, लूट की बात आ रही सामने

सोनार पर हमला, लूट की बात आ रही सामने

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में दुकान बंद कर घर लौट रहे एक सोनार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सिसवा गांव के पास की है। देर शाम अंकित सोनी पुत्र कैलाश सोनी नाम का युवक बनघुसरा मोड़ स्थित दुकान को बंद कर घर आ रहा था। जहां रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के पीछे लूट की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?