श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरदरी जंगल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आँचल मिश्रा का जला हुआ शव जंगल से बरामद किया गया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार आँचल मिश्रा 17 फरवरी से लापता थीं। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद 19 फरवरी को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर सूरज वर्मा नामक युवक को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए शव को जंगल में जलाकर अलग-अलग स्थानों पर फेंकने की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक वारदात के दिन आरोपी मृतका के साथ देखा गया था। हत्या के बाद पहचान छिपाने की नीयत से शव को आग के हवाले कर दिया गया।
सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर जले हुए मानव अवशेष बरामद किए, जिनकी पहचान आँचल मिश्रा के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।









Users Today : 9