श्रावस्ती। जिले के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के भजोरे पुरवा गांव में बीती रात सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। जहां चार अज्ञात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी की हत्या कर दी और घर में रखा कीमती सामान व जेवरात लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी तथा घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस व फोरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।








Users Today : 2