श्रावस्ती। देवीपाटन मंडल के आईजी अमित पाठक ने रिश्वतखोरी के मामले में सख्त कार्रवाई की है। दो सब इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल, आईजी अमित पाठक ने भ्रष्टाचार के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरन्ट थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अंकुर वर्मा और जेल चौकी प्रभारी एसएन यादव के खिलाफ कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर अंकुर वर्मा पर एक लाख तीस हजार रुपये और एसएन यादव पर दो हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप सामने आए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी ने जांच के बाद दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
इतना ही नहीं, दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस विभाग में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। आईजी की इस सख्त कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले में विभागीय जांच जारी है।









Users Today : 10